Chhattisgarh Police Salary Allowance : रायपुर। प्रदेश के पुलिसकर्मियों के वेतन और भत्तों के पुनरीक्षण के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। कमेटी ने अलग-अलग भत्तों के स्थान पर आरक्षक से निरीक्षक (टीआई) स्तर तक के पुलिसकर्मियों को प्रतिमाह 5 हजार रुपये ‘विशेष पुलिस रिस्पांस एलाउंस’ देने की सिफारिश की है। यह जानकारी गृहमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

Naxalite Hidma : हिड़मा स्मृति वीडियो पर बवाल, 4 लाख व्यूज के बाद पुलिस एक्शन

कांग्रेस विधायक चातुरीनंद के सवाल के जवाब में गृहमंत्री ने बताया कि पुलिस वेतन-भत्ता पुनरीक्षण कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी के अध्यक्ष एडीजी एसआरपी कल्लुरी हैं, जबकि डीआईजी अरविंद कुजूर, मनीष शर्मा, वित्त नियंत्रक शंकर झा, एआईजी रोहित झा और अंशुमन सिसोदिया इसके सदस्य हैं।

Chhattisgarh Police Salary Allowance

पांच बैठकों में की गई विस्तृत समीक्षा

कमेटी ने पुलिस वेतन-भत्तों की समीक्षा के लिए कुल 5 बैठकें कीं। इस दौरान अन्य राज्यों में प्रचलित भत्तों का अध्ययन किया गया और विभिन्न संगठनों से प्राप्त आवेदनों पर भी चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्य प्रकृति और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भत्तों की वर्तमान प्रासंगिकता का तुलनात्मक अध्ययन किया गया।

भत्तों में बढ़ोतरी की सिफारिश

कमेटी ने कई भत्तों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का सुझाव दिया है। इसके तहत—

  • पौष्टिक आहार भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये

  • वर्दी धुलाई भत्ता 60 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये

  • राइफल भत्ता 200-300 रुपये के स्थान पर 1000 रुपये

  • राशन भत्ता 2000 रुपये

  • एसपीएफ कर्मियों के लिए 2200 रुपये

  • निश्चित यात्रा भत्ता 75-100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये

  • वाहन भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये

  • वर्दी भत्ता 800 रुपये से बढ़ाकर प्रत्येक तीन वर्ष में 4000 रुपये

एक विकल्प में भत्ते समाप्त कर विशेष एलाउंस का सुझाव

कमेटी ने यह विकल्प भी सुझाया है कि राशन भत्ता और वर्दी भत्ता को छोड़कर अन्य सभी भत्तों को समाप्त किया जा सकता है और इसके बदले अराजपत्रित पुलिसकर्मियों (आरक्षक से निरीक्षक स्तर तक) को 5 हजार रुपये प्रतिमाह विशेष पुलिस रिस्पांस एलाउंस दिया जाए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version