Chhattisgarh Police Salary Allowance : रायपुर। प्रदेश के पुलिसकर्मियों के वेतन और भत्तों के पुनरीक्षण के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। कमेटी ने अलग-अलग भत्तों के स्थान पर आरक्षक से निरीक्षक (टीआई) स्तर तक के पुलिसकर्मियों को प्रतिमाह 5 हजार रुपये ‘विशेष पुलिस रिस्पांस एलाउंस’ देने की सिफारिश की है। यह जानकारी गृहमंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
Naxalite Hidma : हिड़मा स्मृति वीडियो पर बवाल, 4 लाख व्यूज के बाद पुलिस एक्शन
कांग्रेस विधायक चातुरीनंद के सवाल के जवाब में गृहमंत्री ने बताया कि पुलिस वेतन-भत्ता पुनरीक्षण कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी के अध्यक्ष एडीजी एसआरपी कल्लुरी हैं, जबकि डीआईजी अरविंद कुजूर, मनीष शर्मा, वित्त नियंत्रक शंकर झा, एआईजी रोहित झा और अंशुमन सिसोदिया इसके सदस्य हैं।
पांच बैठकों में की गई विस्तृत समीक्षा
कमेटी ने पुलिस वेतन-भत्तों की समीक्षा के लिए कुल 5 बैठकें कीं। इस दौरान अन्य राज्यों में प्रचलित भत्तों का अध्ययन किया गया और विभिन्न संगठनों से प्राप्त आवेदनों पर भी चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्य प्रकृति और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भत्तों की वर्तमान प्रासंगिकता का तुलनात्मक अध्ययन किया गया।
भत्तों में बढ़ोतरी की सिफारिश
कमेटी ने कई भत्तों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का सुझाव दिया है। इसके तहत—
-
पौष्टिक आहार भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये
-
वर्दी धुलाई भत्ता 60 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये
-
राइफल भत्ता 200-300 रुपये के स्थान पर 1000 रुपये
-
राशन भत्ता 2000 रुपये
-
एसपीएफ कर्मियों के लिए 2200 रुपये
-
निश्चित यात्रा भत्ता 75-100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये
-
वाहन भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये
-
वर्दी भत्ता 800 रुपये से बढ़ाकर प्रत्येक तीन वर्ष में 4000 रुपये
एक विकल्प में भत्ते समाप्त कर विशेष एलाउंस का सुझाव
कमेटी ने यह विकल्प भी सुझाया है कि राशन भत्ता और वर्दी भत्ता को छोड़कर अन्य सभी भत्तों को समाप्त किया जा सकता है और इसके बदले अराजपत्रित पुलिसकर्मियों (आरक्षक से निरीक्षक स्तर तक) को 5 हजार रुपये प्रतिमाह विशेष पुलिस रिस्पांस एलाउंस दिया जाए।
