रायपुर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर द्वारा बुधवार को खालसा स्कूल परिसर पंडरी में सिख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेशभर के प्रतिभाशाली सिख विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के भविष्य और करियर मार्गदर्शन के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें करियर काउंसलर अजीत वरवंडकर ने छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव व ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन सरदार गुरुचरण सिंह होरा, डॉ. रमन झा, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सरदार गुरप्रीत सिंह बाबरा, सरदार एच. एस. हुरा और जसबीर सिंह घुम्मन उपस्थित रहे।

गरियाबंद भाजपा सोशल मीडिया की नई कार्यकारिणी घोषित, जिला एवं मंडल स्तर पर मिली जिम्मेदारियां

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरचरण सिंह होरा ने एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान करना एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है। इससे न केवल बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि वे आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की पहलें बेहद जरूरी हैं। श्री होरा ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि आगामी वर्ष से वे अपनी स्वर्गीय माताजी प्रकाश कौर होरा की स्मृति में गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे।

एसोसियेशन के संयोजक जे.एस. बॉम्बरा बताया कि विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रेरित करने के लिए ये कार्यक्रम पिछले 6 सालों से आयोजित किया जा रहा है। प्रतिभावान सिक्ख छात्र-छात्राओं का इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मेरिट छात्रों को गोल्ड मैडल, सिल्वर मैडल, प्रमाण पत्र व मोमेन्टों प्रदान किए गए। वहीं 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया। कोलम्बिया युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. रमन झा ने अपनी बाते रखीं और बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के टिप्स दिए। समारोह में जो मैडल, मोमेंटो प्रदान किये जाते है, यह सब हमारे सिख समाज के लोगों द्वारा अपने परिजनों की स्मृति में दिया जाता है। हम सभी मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं देते है।

कुंभकार समाज के वार्षिक उत्सव में सामाजिक एकता और विकास पर जोर

अमरजीत सिंह छाबड़ा ने मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे दिन-रात मेहनत कर अच्छे अंक हासिल कर रहे हैं और लगातार आगे बढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ रही है, वैसे-वैसे वे सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। ऐसे मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान होना जरूरी है। जो बच्चे पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करते हैं, वे सम्मान के वास्तविक हकदार हैं। कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यार्थियों को उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version