Chhattisgarh Weather News : रायपुर: उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के असर से छत्तीसगढ़ में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दुर्ग जिले में शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है, जहां रात का तापमान गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत की समुद्री शक्ति को बड़ी मजबूती: K-4 मिसाइल का सफल परीक्षण

इन जिलों में बढ़ी ठंड

अंबिकापुर, पेंड्रा और रायगढ़ में भी ठिठुरन काफी बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के चलते लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। खासतौर पर पहाड़ी और उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में ठंड का असर ज्यादा देखा जा रहा है।

अगले दो दिन और बढ़ेगी ठंड

 आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनने की संभावना भी जताई गई है।

तापमान का हाल

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान दुर्ग में 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा।

सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version