Chhattisgarh Wweather Report : रायपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से तापमानA में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, आज उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है।
विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा।
Open School Exam 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की, 15 जनवरी तक भरें आवेदन
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4°C जगदलपुर में दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया, जो सर्दी की तीव्रता दर्शाता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले दो दिनों तक भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने के आसार हैं। यहां दिन का अधिकतम तापमान लगभग 28°C और न्यूनतम तापमान करीब 13°C रहने की उम्मीद है।
There is no ads to display, Please add some