रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विमोचन किया।
प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर मंच के संरक्षक श्री दिलेश्वर उमरे, संयोजक ईश्वर उपाध्याय, तथा जागेश्वर मल सोनी, उमेश निर्मलकर, नेत राम साहू, जितेंद्र साहू, इंद्रजीत उपाध्याय, वैभव उपाध्याय सहित मंच के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
