गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को आज कलेक्टोरेट में संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई। शपथ में कहा गया कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए दृढ़संकल्प हैं। उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा, मैनपुर एसडीएम तुलसीराम मरकाम, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक दीनबंधु ध्रुव, जिला योजना एवं सांख्यिकी के उप संचालक ओमप्रकाश देशमुख, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी.पी. ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


