बच्चों से छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ली जानकारी
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिला मुख्यालय के दर्रापारा स्थित प्रयास आवासीय छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से अध्ययन, भोजन और मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने किचन, स्टोर रूम, शौचालय और शयन कक्ष मे जाकर साफ सफाई और अन्य सुविधा का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम श्री राकेश गोलछा, नायब तहसीलदार सुश्री अवंतिका गुप्ता मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्रयास आवासीय छात्रावास दर्रापारा का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान किचन, शौचालय, बच्चों के शयन कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ सफाई रखने की निर्देश दिये हैं। श्री अग्रवाल ने यहां स्टाक पंजी, आगंतुक पंजी और पालक पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि छात्रावास में बिना लिखित अनुमति के कोई भी मिलने ना आये। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर भोजन मिलना सुनिश्चित हो और समय-समय पर स्वास्थ्य चेकअप किया जाए। कलेक्टर ने विभाग को यहां अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी निरंतर सजग रहने निर्देश दिये।
There is no ads to display, Please add some


