अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़कर स्वयंसेवा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने पर दिया जोर

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में माई भारत (मेरा युवा भारत) पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक प्रचार-प्रसार एवं युवाओं के अधिकाधिक पंजीयन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माई भारत पोर्टल की अवधारणा, उद्देश्य, युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों तथा जिले में पंजीयन की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री उइके ने एप लांच किया। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर सहित जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि माई भारत पोर्टल युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, कौशल संवर्धन तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों के माध्यम से पात्र युवाओं का अधिकाधिक पंजीयन सुनिश्चित करें तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, कौशल विकास संस्थानों, युवा मंडलों, स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर युवाओं को माई भारत पोर्टल से जोड़ा जाए।

सीएम हेल्पलाइन का ‘समाधान’ या सिर्फ कागजी खेल?

उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से युवाओं को स्वयंसेवी गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, नेतृत्व विकास, सामुदायिक सेवा एवं विभिन्न सरकारी अभियानों में सहभागिता का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए यह आवश्यक है कि जिले का प्रत्येक पात्र युवा इस प्लेटफॉर्म से जुड़े और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाए। बैठक में माई भारत पंजीयन अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किए गए पोस्टर का कलेक्टर श्री उइके द्वारा विमोचन किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन पोस्टरों का उपयोग शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, जनपद एवं ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं तक अभियान की जानकारी पहुंच सके। उन्होंने सोशल मीडिया, जनसंपर्क गतिविधियों एवं स्थानीय आयोजनों के माध्यम से भी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।


बैठक में माई भारत जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वयन समिति के गठन तथा उनके प्रभावी संचालन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समितियों के माध्यम से विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, नेहरू युवा केंद्र, स्वयंसेवी संगठनों तथा अन्य संबंधित हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर माई भारत की गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया। कलेक्टर श्री उइके ने सभी विभागों के समन्वय से माई भारत अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज और राष्ट्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

संलग्नीकरण पर कांग्रेस का अल्टीमेटम मूल पदस्थापना में वापसी नहीं हुई तो गरियाबंद में होगा चक्काजाम

उन्होंने सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं सर्व संबंधितों से माई भारत अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version