आचार्य बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी, भाईचारे और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

बकावंड(गंगा प्रकाश)। एकल अभियान संच बकावंड की ओर से पुलिस थाना करपावंड में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर एकल अभियान से जुड़ी आचार्य बहनों ने थाना पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

ग्राम हरदी में गूंजी मन की बात, विधायक रोहित साहू ने दिया नशामुक्त युवा का संदेश

आचार्य बहनों ने पुलिस जवानों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। राखी बंधवाने के बाद पुलिस जवानों ने भी आचार्य बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस स्नेहपूर्ण आयोजन की सराहना की।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को होरा का सलाम, मेजर ध्यानचंद को किया नमन

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में परस्पर स्नेह, विश्वास, सुरक्षा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संघ परिवार के कार्यकर्ता तथा एकल अभियान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version