विभिन्न ग्रामों से आए नागरिकों ने आवास, राशन कार्ड, वनाधिकार पट्टा व योजनाओं से जुड़े आवेदन सौंपे

कलेक्टर श्री उइके ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने कहा

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बी. एस. उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर श्री उइके ने आज जनदर्शन में 48 लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम लोहारी के किन्द्रा सिंह ठाकुर ने गिरदावरी रिपोर्ट में त्रुटि सुधार करने, ग्राम छिन्दौला के नेमचंद रामटेके ने पीएम आवास दिलाने, ग्राम सोरिद खूर्द के बसंत कुमार सिन्हा ने वनाधिकार पट्टा प्रदान कराने, ग्राम पंचायत पारागाँव की सोनम यादव ने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को अपने समक्ष बुलाकर आवेदकों के मांग एवं समस्याओं को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार ग्राम पारागाँव के सुरेश कुमार यादव ने संजीवनी योजना के तहत इलाज के लिए सहायता राशि प्रदान करने, ग्राम बोरसी के पवन कुमार ने नक्शा में त्रुटि सुधार कराने, ग्राम श्यामनगर की केशरी बाई निर्मलकर ने दिव्यांग सहायता योजना का लाभ दिलाने, ग्राम कोसमी के डिगेश्वर ध्रुव ने रोजगार दिलाने, ग्राम कुटेना के तेजराम साहू ने पशुशेड निर्माण करवाने, ग्राम श्याम नगर की सरस्वती निषाद ने महतारी जतन योजना की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री उइके ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version