गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बी.एस. उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति, सड़क सुरक्षा, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और आवाजाही पर नियंत्रण के लिए देवभोग के खुटगांव, अमलीपदर के बिरीघाट और छुरा के कोसमबुड़ा तिराहा में स्थायी चेकपोस्ट संचालित हैं, जहां सीसीटीवी की निगरानी में नियमित जांच हो रही है। बरही नाका में भी समय-समय पर चेकिंग की जाती है। साथ ही मुखबिर की सूचना पर थानों द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाती है। अंतर्राज्यीय समन्वय के तहत ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस किया गया तथा नवरंगपुर, कालाहांडी और नुआपाड़ा जिलों के पुलिस अधिकारियों से नियमित समन्वय बनाए रखा जा रहा है।


खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों के विरुद्ध तस्करों के नेटवर्क को चिन्हांकित कर कार्रवाई जारी है। वर्ष 2026 में अवैध शराब के 329 प्रकरण दर्ज कर 1805.170 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 3,90,410 रुपये है, साथ ही 16 दोपहिया वाहन जप्त किए गए। वहीं 29 अप्रैल के बाद 35 प्रकरणों में 151.750 लीटर शराब तथा 32,870 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई और 1 दोपहिया वाहन भी जप्त किया गया।

नौतपा की भीषण गर्मी के बीच खेतों में आगजनी, जिला प्रशासन की अपील बेअसर

जिले के वनोपज जांच नाकों पर नियमित सघन जांच कर अवैध परिवहन पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है तथा दूरस्थ वन क्षेत्रों में गांजा व अन्य मादक पदार्थों की अवैध खेती पर सतत निगरानी रखी जा रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्कूलों, पंचायतों और नगरीय निकायों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय के स्पर्श क्लीनिक में नशे से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार व काउंसलिंग की जा रही है, जहां इस वर्ष 84 मरीजों का उपचार हुआ है। एनटीसीपी द्वारा कोटपा एक्ट 2003 के तहत अब तक 19 चालान कर 800 रुपये की वसूली की गई है।


बैठक में बताया गया कि कुल 26 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया है, जिनमें अनियमितता पाए जाने पर मेसर्स नीलम मेडिकल स्टोर्स फिंगेश्वर एवं मेसर्स यशोदा मेडिकल स्टोर्स राजिम के विरुद्ध कार्रवाई हेतु प्रकरण अनुज्ञापन प्राधिकारी को प्रेषित किए गए हैं। कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर 87 चालानों में कुल 3800 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सभी वृत प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोर निगरानी रखी जाए। विभाग टीमों द्वारा सतत गश्त एवं कार्रवाई की जा रही है तथा वर्ष 2025-26 में कुल 664 अपराध पंजीबद्ध कर 4273.52 लीटर मदिरा तथा अन्य सामग्री जप्त की गई है।

लोहरसी मे जिम्मेदार सोते रहे, युवक नूतन साहू ने संभाली व्यवस्था श्रमदान कर खोली जाम नाली

कलेक्टर ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से नियमित वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। ड्रिंक एंड ड्राइव के के मामले पर वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित करने को कहा। साथ ही यात्री बसों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु पंपलेट वितरित कराएं। इसके अलावा सुशासन तिहार के दौरान अस्थायी ड्राईविंग लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए शिविर लगाएं। साथ ही लोगों को नशा मुक्त रहने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए समझाइश समझाइश भी दें। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version