गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। गत शुक्रवार 12 दिसम्बर को फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत कोपरा सहकारी बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित लोहरसी धान खरीदी केन्द्र में किसानों से धान खरीदी में ज्यादा धान तौलने मामलें में जिला पंचायत सदस्य इन्द्रजीत महाड़िक के नेतृत्व में किसानों द्वारा किए गए जोरदार विरोध प्रदर्शन के मामले में जिला प्रशासन द्वारा तहसीलदार फिंगेश्वर डिम्पल धु्रव को जांच अधिकारी बनाकर मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। तहसीलदार ने अपना जांच प्रतिवेदन एसडीएम राजिम विशाल महाराणा के समक्ष प्रस्तुत किया। एसडीएम विशाल महाराणा ने चर्चा में बताया कि लोहरसी का प्राधिकृत अधिकारी एवं समिति के प्रबंधक द्वारा खरीदी के लिए स्वयं नियम बनाकर धान खरीदी कर रहा था। जो कि नियम विरूद्ध है। एसडीएम द्वारा जिला प्रशासन को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर श्री बी. एस. उइके के निर्देश पर सहायक सहकारिता आयुक्त गरियाबंद ने प्राधिकृत अधिकारी धनी राम साहू एवं प्रबंधक संतोश कुमार साहू को 10.9 एवं 1.31 के विहित प्रावधानों के विपरीत अनियमियता एवं कृत्य करने के आरोप में निलंबित करने एवं प्राधिकृत अधिकारी के रूप में सहकारिता विस्तार अधिकारी मोहित राम गड़तिया को पदस्थ किया गया है। धान खरीदी केन्द्र में अनियमियता के चलते कलेक्टर की त्वरित एवं सख्त कार्यवाही से धान खरीदी केन्द्रों में हड़कंप मच गया है। किसानों ने इस कार्यवाही पर संतोश व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some
