गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा सरकार के चुपचाप तरीके से जमीन की नई गाइडलाइन लागू करने से फैक्ट्री, मकान, जमीन की दरें में 40 प्रतिशत से 400 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। भाजपा सरकार में जमीन की नई गाइडलाइन से जमीन की खरीदी बिक्री कम हो जाएगी और बेरोजगार बढ़ेगी। कांग्रेस पार्टी इस गाइडलाइन का पुरजोर विरोध करती है इस गाइडलाइन के विरोध में मुख्यमंत्री विश्णु देव साय का पुतला भी दहन किया गया। भाजपा सरकार की ऐसी गाइडलाइन का पुरजोर विरोध करती है। जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुखचंद बैसरा ने कहा कि दूसरे राज्यों के महानगरों में भी जमीन की ऐसी गाइडलाइन लागू नहीं है। बड़े बड़े महानगरों में 10-15 प्रतिशत से ज्यादा दर नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जमीन गाइडलाइन में 30 प्रतिशत तक छूट प्रदान किया था और पांच डिसमिल से कम की रजिस्ट्री चालू करवाया था। नई गाइडलाइन लागू होने से अगर किसी गरीब आदमी के पास 1000-2000 वर्ग फुट जमीन है तो वह कभी बेच नहीं सकता और कुछ जमीन को बेच कर अपना पक्का मकान नहीं बना पायेगा।
There is no ads to display, Please add some


