गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर के संस्था प्रमुख डॉ. सविता मिश्रा के मार्गदर्शन में संविधान दिवस मनाया गया, यह कार्यक्रम राजनीति विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वधान में किया गया। विदित है कि राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक तीरथ राम कपूर ने संविधान के ऐतिहासिक निर्माण से अवगत कराते हुए, कि यह विश्व का विस्तृत एवं बडा संविधान है इनके निर्माण मे 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का अवधि लगा इनके साथ मूल रूप से 395 अनुच्छेद है जो किसी भी अन्य राष्ट्र में नही है। समाजशास्त्र के विभाग प्रमुख एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को अवगत कराया कि संविधान हमारे युवाओं के भविष्य है। इनका पालन करना युवाओं के लिए अत्यावश्यक है। भौतिक शास्त्र के सहायक प्राध्यापक रितेश गोलछा ने छात्र-छात्राओं को प्रस्तावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान निर्माण की प्रकिया सरल नही था, इनके लिए हमारे महापुरूषो ने विभिन्न धारा, नियम कानून आदि का अध्ययन किया। इसके पश्चात् भविष्य को देखते हुए रूपरेखा को अध्ययन करके संविधान का निर्माण किया गया है, इसका आलोचना भी किया गया था। आगे कहा कि संविधान का पालन हम सबको करना चाहिये, विशेष रूप से युवाओं को जो देश का भविष्य है। अंग्रेजी विभाग क सहायक प्राध्यापक श्री कमलेश्वर प्रसाद निषाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रस्तावना को केवल वाचन करना ही नही बल्कि अपने निजी जीवन में भी आत्मसात करना आवश्यक है जिनसे युवाओं का उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हो सके। वनस्पति शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अलका कौशिक ने अपने सम्बोधन मे कहा किसी भी राष्ट्र के संचालन के लिये संविधान की आवश्यकता होती है एवं भारत जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिये लिखित संविधान एक प्रकार से युवाओं के लिए प्रेरणा दायक है। भूगोल विभाग सहा. प्रा. डॉ. मोहन सिंह कहा संविधान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि भारतीय संविधान भारत के समस्त नागरिकों के अधिकारों का रक्षक है, नागरिकां एवं युवाओं का कुछ कर्तव्य होता है जिन्हे निःस्वार्थ भाव से निर्वहन करना चाहिये। श्री रितेश गोलछा, सहायक प्राध्यापक (भौतिक शास्त्र) के द्वारा कार्यक्रम में समस्त छात्र-छात्राओं को सामूहिक प्रस्तावना वाचन संकल्प कराया गया। प्रस्तावना वाचन के पश्चात् संविधान रैली निकाला गया। इस कार्यक्रम में सुश्री उर्वशी चंद्राकर, सुश्री देवश्री कुर्रे, श्रीमती ममता देवांगन, श्री सतप्रीत सिंह गुरूदत्ता, सुश्री दविन्दर कौर, डॉ. भुलेश्वरी साहू, श्री यश कांकरिया, सुश्री भावना मनहरे, श्री भानेन्द्र साहू एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में मार्गदर्शिका व संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा द्वारा सफल कार्यक्रम के लिए बधाई प्रेषित किया गया।
There is no ads to display, Please add some


