दंतेवाड़ा। सुकमा जिले के DSP तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 19 दिसंबर की है, जब DSP कोर्ट संबंधी कार्य से सुकमा से दंतेवाड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान शहर के बीचों-बीच एक महिला और उसके पुरुष साथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

हमले में DSP तोमेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, हमले में शामिल महिला दुर्ग जिले की रहने वाली है, जिसने करीब एक साल पहले DSP पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था और इस संबंध में मोहननगर थाना, दुर्ग में FIR भी दर्ज कराई थी।

SECR Bilaspur DRM : बिलासपुर रेल मंडल में नया अध्याय, राकेश रंजन बने मंडल रेल प्रबंधक

जांच में सामने आया है कि महिला अपने पुरुष मित्र के साथ लगभग 400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर पहले सुकमा पहुंची और फिर दंतेवाड़ा आकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पुरुष की पहचान रिटायर्ड फौजी रमाशंकर साहू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दुर्ग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पुराने विवाद और व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version