गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के अंतर्गत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान अली ने कार्यसमिति की घोषणा की।
CG NEWS : शादी की खुशियां मातम में बदली, चौथिया कार्यक्रम में युवक की हत्या
जारी पत्र के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इक़बाल खान की अनुमति तथा जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी एवं जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं।
जिला पदाधिकारी घोषित
नई कार्यकारिणी में सरवर रजा, मो. फिरोज, सलाउद्दीन शेख एवं सद्दाम अली को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री पद पर मो. सलीम कुरैशी एवं श्रीमती नेहा जान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री पद पर आशीष जार्ज जेकेव, श्रीमती विजय लक्ष्मी जैन, मो. हमीद, संजीत सिंह गुरुदत्ता, श्रीमती प्रीति गंगवीर को शामिल किया गया है।कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रिजवान मेमन को दी गई है। कार्यालय प्रभारी शब्बीर खान, सह प्रभारी उज्ज्वल खलोलिया, मीडिया प्रभारी जाकिर रिजवी तथा प्रवक्ता संतोष जैन बनाए गए हैं।
इसके अलावा कार्यसमिति सदस्यों में यूनुस मेमन, जाकिर हुसैन, हरजीत भाटिया, श्रीमती हबीब खान, श्रीमती फरीदा बेगम, श्रीमती मेनाज बेगम, आरिफ खान (गोलू), असद खान, हसन खान, अब्दुल रहीम, ताहिर अली, गुलजार अली, राजा खान, शाकिर खान, अवतार सिंह, श्रीमती रूपिंदर कौर एवं इशाक बाग को शामिल किया गया है।
CG NEWS : पागल कुत्तों का तांडव, 3 गांवों में 5 लोगों को बुरी तरह नोचा ग्रामीणों में दहशत
मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा
अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की सूची भी जारी की गई है। गरियाबंद मंडल में समीर खान, राजिम में इशाक अली, फिंगेश्वर में शब्बीर खान, कोपरा में सत्तार भाई, छुरा में अजमेर खान, खड़मा में जसप्रीत सिंह गुरुदत्ता, मलेवांचल में सलमान खान, बिंद्रानवागढ़ में जवाद मेमन, मैनपुर में दिग्विजय कुमार, गोहरापदर में सलीम खान, कांडाडोंगर में धनुष दुर्गा, देवभोग में जावेद मोहम्मद तथा झाखरपारा में आरिफ मेमन को अध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन को मजबूती देने का लक्ष्य
अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इमरान अली ने बताया कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने और अल्पसंख्यक समाज के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि भाजपा सर्वसमावेशी विचारधारा के साथ समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रही है। नई कार्यकारिणी से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित होगी।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में संगठनात्मक बैठकों एवं जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some
