बस्तर (गंगा प्रकाश)। बाढ़ और लगातार बारिश से प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेने जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने खैरगुड़ा राहत शिविर एवं मधोता माटापारा राहत शिविर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शिविर में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भोजन, पेयजल, रहने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।

👉 जरूर पढ़ें: शाम ढलते ही बाइक पर निकली ‘लकड़ी की खेप’… सुकलीभांटा के पास वन विभाग ने रोका तो खुला राज!
इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों के साथ बैठकर भोजन भी किया। शंकुतला कश्यप ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से राहत शिविरों में व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने तथा जरूरत के अनुसार प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

👉 जरूर पढ़ें: जब बप्पा की विदाई को निकला पूरा मोहल्ला… देखते रह गए लोग!
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जलभराव वाले और असुरक्षित मकानों में न रहें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें।




