दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के DSP तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में जानलेवा हमला हुआ है। 19 दिसंबर को वे कोर्ट के काम से सुकमा से दंतेवाड़ा आए थे। जहां बीच शहर में दुर्ग जिले की रहने वाली एक महिला ने अपने पुरुष दोस्त के साथ मिलकर उनपर चाकू से वार कर दिया। महिला साढ़े 400 किलोमीटर सफर कर DSP को मारने पहुंची थी। इस वारदात में DSP बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि, वारदात में शामिल ये वही महिला है जिसने करीब 1 साल पहले DSP पर रेप का आरोप लगाया था। महिला पहले से ही शादीशुदा है। इसने दुर्ग जिले के मोहननगर थाने में DSP के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी। वहीं अब अपने दोस्त के साथ मिलकर DSP पर जानलेवा हमला कर दिया है।

वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट कर लिखा है। इस घटना से छत्तीसगढ़ भयभीत है। पुलिस भी असुरक्षित है।

हमले से पहले की थी रेकी

हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दंतेवाड़ा पुलिस की माने तो रिटायर्ड फौजी रमाशंकर साहू और उसकी एक महिला मित्र दोनों दुर्ग के रहने वाले हैं। वहीं एक दिन पहले दोनों आरोपी पहले दुर्ग से 395 किमी दूर सुकमा पहुंचे थे।

जहां DSP की रेकी किए। वहीं 19 दिसंबर को DSP सुकमा से दंतेवाड़ा कोर्ट में एक केस के सिलसिले में आए थे। ये भी 80 किमी का सफर तय कर सुकमा से दंतेवाड़ा पहुंच गए। वहीं DSP बीच शहर में एक बाइक शो रूम के पास रुके थे। जहां सबसे पहले महिला उनके पास पहुंची। जो DSP से कुछ बात करने की कोशिश की।

जिसके बाद मौका पाकर महिला का दोस्त रमाशंकर साहू अचानक पीछे से उनपर हमला कर दिया। चाकू से गले पर वार कर दिया। DSP को गंभीर रूप से चोट आई। वहीं उसी हालत में उन्होंने खुद को संभाला और आरोपी को जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने DSP को अकेले लड़ता देख आरोपी को पकड़ा।

उसके पास से चाकू लिया। साथ ही आरोपी को डिवाइडर में लगे लोहे के पोल से बांध दिया गया। कुछ देर बाद दंतेवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद हमलावर युवक और उसकी महिला दोस्त दोनों को हिरासत में लिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version