Durg-Jagdalpur Intercity Express , रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी दुर्ग–जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को फिर से चालू करने की तैयारी तेज हो गई है। रेलवे विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, बंद हो चुकी इस महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा को जल्द ही नई व्यवस्था और नए रूट के साथ फिर से ट्रैक पर लाया जाएगा।

Pilot Car Accident : उद्योग मंत्री के काफिले की पायलट कार दुर्घटनाग्रस्त, शराब के नशे में था ड्राइवर

जानकारी के मुताबिक, विशाखापट्टनम डिवीजन को दो हिस्सों में विभाजित कर नया रायगड़ा डिवीजन बनाया गया है। इस पुनर्गठन के बाद रायगड़ा डिवीजन अपनी आय बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए नई योजनाओं पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इसी कड़ी में पाँच वर्षों से ठप पड़ी दुर्ग–जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को बहाल करने पर प्रमुख रूप से चर्चा हो रही है।

सूत्र बताते हैं कि रेलवे इस ट्रेन को पहले के मुकाबले नए ढंग से संचालित करने की योजना बना रहा है। प्रस्ताव यह है कि इंटरसिटी को अब जगदलपुर के बजाय किरंदुल से चलाया जाए। रेलवे अधिकारियों का तर्क है कि जगदलपुर से किरंदुल के बीच रेल दोहरीकरण (डबल लाइन) का काम इस वर्ष पूरा हो जाएगा, जिससे इस मार्ग पर यातायात क्षमता बढ़ेगी और ट्रेन संचालन सुचारू होगा।

नई समय-सारणी तैयार करने का काम अंतिम चरण में बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के समय, स्टॉपेज और रूट को लेकर विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी। इसके मंजूर होते ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

दुर्ग–जगदलपुर इंटरसिटी कभी इस क्षेत्र की सबसे लोकप्रिय यात्री गाड़ियों में से एक थी। इसके बंद होने से नियमित यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब इसके फिर से शुरू होने की खबर ने यात्रियों में उम्मीद की किरण जगाई है।

रेलway अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन की बहाली से न केवल यात्रा में सुविधाएँ बढ़ेंगी, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। आने वाले दिनों में रेलवे की ओर से इस संबंध में बड़ा ऐलान किए जाने की संभावना जताई जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version