ED probes excise officer रायपुर | 1 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित ₹3200 करोड़ के शराब घोटाले की जांच एक बार फिर तेज़ हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत प्राप्त 30 से अधिक आबकारी अधिकारियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। बीते तीन दिनों से रायपुर स्थित ईडी दफ्तर में अफसरों से लगातार पूछताछ चल रही है, जिससे घोटाले में एक और बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
NIA : छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों पर NIA का बड़ा एक्शन: कई ठिकानों पर छापेमारी
सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद अब ईडी की कार्रवाई
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी और राज्य की आर्थिक अपराध शाखा (EOW)/ACB को इस घोटाले में अंतिम चालान दाखिल करने के लिए समय सीमा निर्धारित की है। ईडी को तीन महीने और ईओडब्ल्यू/एसीबी को दो महीने का समय दिया गया है। इसके बाद जांच एजेंसियों की गतिविधियों में स्पष्ट तेजी देखी जा रही है।
robber gang: लूट के बाद पुल से फेंकने की कोशिश, कोरबा में लुटेरों की कहानी आई सामने
There is no ads to display, Please add some
