कमारपारा प्राथमिक शाला में कथित शराबखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्रवाई, बीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड मैनपुर के ग्राम पंचायत भाटापानी के आश्रित ग्राम कामारपारा स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक सतीश कुमार दुबे को स्कूल में शराब के नशे में पहुंचने संबंधी वायरल वीडियो के मामले में शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर देवनाथ बघेल ने 3 सितंबर 2026 को नोटिस जारी कर शिक्षक से पूरे मामले को लेकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा है।

👉 जरूर पढ़ें – नशे में स्कूल पहुंचने के आरोप से मचा हड़कंप, मध्याह्न भोजन पर भी सवाल

बताया जा रहा है कि कामारपारा प्राथमिक शाला से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। वीडियो में स्कूल के कक्ष के भीतर शिक्षक के मौजूद होने तथा पास में शराब की बोतल दिखाई देने का दावा किया गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया और शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षक से जवाब तलब किया है।

‘गंगा प्रकाश’ की खबर के बाद हरकत में आया विभाग

कामारपारा स्कूल में शिक्षक के कथित तौर पर शराब के नशे में पहुंचने और स्कूल परिसर में शराबखोरी से संबंधित मामले को ‘गंगा प्रकाश’ समाचार पत्र एवं वेब मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से मामले में संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभागीय नोटिस के बाद अब शिक्षक के स्पष्टीकरण और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

मैनपुर विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र के स्कूलों में इस तरह के मामले सामने आने से शिक्षा व्यवस्था और विभागीय मॉनिटरिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि करीब दो माह पहले भी इसी विकासखंड में स्कूल के कमरे में शराब पार्टी किए जाने का वीडियो सामने आया था। उस मामले में संबंधित शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई थी।

बार-बार इस तरह की घटनाओं के सामने आने से स्कूलों की नियमित निगरानी, शिक्षकों की उपस्थिति और अनुशासन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में विभागीय अधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण बढ़ाए जाने की जरूरत है, ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो।

👉 जरूर पढ़ें – घोघरा में विकास की नई तस्वीर, सीसी रोड और सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण

फिलहाल कारण बताओ नोटिस के बाद संबंधित शिक्षक का स्पष्टीकरण सामने आना बाकी है। शिक्षक के जवाब के आधार पर शिक्षा विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version