नई दिल्ली। असम में एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। 20 दिसंबर की सुबह एक हाथियों के झुंड के लिए काल बन गयी। असम के होजाई जिले में शुक्रवार देर रात हाथियों का एक झुंड सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे आठ हाथियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में ट्रेन के पांच डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए, हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। प्रवक्ता ने बताया कि नयी दिल्ली जाने वाली ट्रेन देर रात दो बजकर 17 मिनट पर दुर्घटना का शिकार हो गई। नगांव के संभागीय वन अधिकारी सुहाश कदम ने को बताया कि यह घटना होजाई जिले के चांगजुराई क्षेत्र में हुई। कदम और वन विभाग के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित जमुनामुख-कामपुर खंड से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन से गुजारा जा रहा है और रेल यातायात की बहाली का काम जारी है। सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम के सायरंग (आइजोल के पास) को आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से जोड़ती है। वन और रेलवे अधिकारी फिलहाल मौके पर मिलकर ट्रैक साफ करने का काम कर रहे हैं। इस सेक्शन से ट्रेनों की आवाजाही अभी भी बंद है। इस घटना से असम में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। एनएफआर ने एक बयान में कहा कि रेलवे ने अब प्रभावित जमुनामुख कामपुर सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को यूपी लाइन से डायवर्ट करने का फैसला किया है। बयान में यह भी कहा गया है कि लोको पायलट ने हाथियों के झुंड को देखने के बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे, लेकिन वह घटना को रोक नहीं पाया। बयान में कहा गया है, पटरी से उतरी ट्रेन, प्रभावित कोचों को अलग करने के बाद गुवाहाटी के लिए रवाना हो गई है। ट्रेन के गुवाहाटी पहुंचने के बाद, प्रभावित कोचों के यात्रियों को बैठाने के लिए अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, और ट्रेन अपनी यात्रा फिर से शुरू करेगी।
दर्दनाक ट्रेन हादसा ..राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से आठ हाथियों की मौत
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
