गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का समापन सिर्रिकला में भावुक माहौल के साथ हुआ। “सतत विकास के लिए युवा” थीम पर 15 से 21 नवंबर 2025 तक आयोजित इस शिविर में 70 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम सिर्रिकला के सरपंच कोमन धु्रव रहे, जबकि अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवादास बंजारे ने की। हाई स्कूल प्राचार्य ओ. पी. सिन्हा, उप सरपंच यादेश्वरी साहू, ग्रामीण अध्यक्ष रेखराम साहू, साहू समाज अध्यक्ष मदन लाल साहू, पंचायत सचिव ज्योति सिन्हा सहित ग्रामीणजन एवं पंचगण उपस्थित रहे। शिविर के दौरान प्रतिदिन योग, जुम्बा, व्यायाम एवं प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया। स्वयंसेवकों ने गांव के चौक-चौराहों, नालियों, विद्यालय परिसर तथा तालाब मार्ग की सफाई कर स्वच्छता संदेश दिया। हाई स्कूल परिसर में पौधारोपण हेतु चबूतरा निर्माण में श्रमदान भी किया गया। नवाचार गतिविधि के तहत 250 ग्रामीणों का स्वास्थ्य, सिकलसेल एवं नेत्र परीक्षण किया गया तथा 110 युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कराया गया। बौद्धिक सत्रों में युवा नेतृत्व, अनुशासन, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य एवं नवाचार जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर सामुदायिक सर्वे किया, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं, जागरूकता और सामाजिक संरचना को समझने में मदद मिली। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशा, दहेज, घरेलू हिंसा एवं शिक्षा जैसे मुद्दों पर जनजागरूकता बढ़ाई गई। इस सफल आयोजन पर प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा, जिला संगठक डॉ. समीक्षा चंद्राकर, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एल. एस. गजपाल एवं राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
There is no ads to display, Please add some


