अंबिकापुर। नववर्ष के अवसर पर सोमवार सुबह अंबिकापुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब मन्नत के लिए बांधे गए धागों और चुनरी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह आग श्रद्धालुओं की लापरवाही के कारण लगी। बताया जा रहा है कि किसी ने जलती अगरबत्ती या दीये को मन्नत स्थल के पास रख दिया, जिससे वहां बंधे धागों और चुनरियों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग फैलने लगी।
प्रियंका गांधी के घर जश्न का माहौल, बेटे रेहान वाड्रा ने सात साल की दोस्त अवीवा बेग से की सगाई
हालांकि मंदिर प्रशासन और मौजूद लोगों की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पूजा-अर्चना के दौरान सावधानी बरतें और ज्वलनशील सामग्री को खुले स्थान पर न रखें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
There is no ads to display, Please add some


