अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। किन्नर मठ की प्रमुख बनकर लीडरशिप करने की इच्छा से सुपारी देकर षड्यंत्र पूर्वक धारदार हथियार चाकू से वार कर हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                                              पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने इस हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुये बताया विगत दिवस 18 नवम्बर को सूचना मिली कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाबाडीह के पास एक बंद पड़े खदान के पानी में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली का पुलिस बल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचा एवं शव को पानी से निकालकर उसकी जांच पंचनामा करवाई किया गया। इस दौरान शव की विधिवत जांच पर से शव से पांच – पांच सौ रूपये की तीन गड्डी में कुल डेढ़ लाख रुपये मिला , जिसे विधिवत जप्त किया गया है। इस दौरान शव का एवं संपूर्ण घटनास्थल का वैज्ञानिक अधिकारी के माध्यम से विधिवत जांच तस्दीक करवाया गया , जिसमें शव को किसी धारदार हथियार से गले आदि में घातक वारकर मृतक की हत्या करना पाया गया। प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 865/24 धारा 103 , 238 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। शव का पोस्टमार्टम एवं जांच कार्यवाही में शव किसी किन्नर का होना पाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा शव के संबंध में जानकारी जुटाना प्रारंभ किया गया जिसमें शव ग्राम जोरा जिला रायपुर निवासी का होना पाया गया। मृतिका का नाम काजल है , जिसकी थाना तेलीबांधा जिला रायपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा मृतिका एवं घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाना प्रारंभ किया गया , साथ ही साइबर सेल की टेक्निकल टीम द्वारा भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाया जा रहा था। किन्नरों के निवास भवन जोरा रायपुर में सभी किन्नर एक साथ रहते हैं , जिसमें आरोपी तपस्या किन्नर मुंबई महाराष्ट्र से आकर रह रही है तथा मृतिका काजल लोकल रायपुर की थी। हत्या की मुख्य आरोपी तपस्या किन्नर मठ की प्रमुख बनना चाहती थी , इसके लिये उसके रास्ते की सबसे बडी चुनौती काजल थी इस कारण काजल को रास्ते से हटाने के लिये उसके द्वारा पूरी प्लानिंग की गई थी। मठ प्रमुख बनने की चाहत में आरोपी तपस्या द्वारा निशा के साथ मिलकर , काजल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। माह सितंबर 2024 में गणेश उत्सव के दौरान काजल की हत्या करने की नीयत से तपस्या किन्नर द्वारा पैसा इकट्ठा कर कुल बारह लाख रूपये निशा श्रीवास को दिया गया। योजना में निशा श्रीवास द्वारा अपने ड्राइवर हिमांशु बंजारे से हत्या करने के लिये एक सुपारी किलर को छह लाख रुपये नगद दिया गया , किंतु बाद में पता चला कि वह सुपारी किलर किसी अन्य मामले में जेल चला गया है। इसी बीच काजल की हत्या करने के लिये दो अन्य सुपारी किलर अंकुश एवं कुलदीप से सौदा किया गया। इसी बीच घटना दिनांक के दो दिन पूर्व आरोपिया निशा श्रीवास अपने ड्राइवर हिमांशु बंजारे के साथ घटनास्थल ग्राम ढाबाडीह के पास पत्थर खदान को देखने भी आई। योजना के  अनुसार 17 नवम्बर को शाम पांच बजे लगभग निशा श्रीवास द्वारा काजल को चलो मेरे किसी पहचान वाले से तीन लाख रूपये लेना है , जिसमें से बंटवारा में डेढ़ लाख रुपये तुम रख लेना यह बहाना कर काजल को अपनी आर्टिका कार से बलौदाबाजार की ओर ले जाया गया। उसके पीछे-पीछे सुपारी किलर अंकुश एवं कुलदीप मोटरसाइकिल से आ रहे थे। फिर आर्टिका कार को ग्राम अमेरा के पास रोककर पीछे से आ रहे कुलदीप एवं अंकुश से पैसे लेने की एक्टिंग करते हुये तीन लाख लिया गया , जिसमें से डेढ़ लाख रुपये काजल ने अपने पास रख लिया। इसके बाद अर्टिगा कार में बैठे हुये सभी लोग (ड्राइवर हिमांशु , मृतिका काजल एवं आरोपी निशा किन्नर) घटनास्थल पहुंचे , इस समय अंधेरा हो चुका था। इसके पीछे सुपारी किलर अंकुश एवं कुलदीपक बाईक से घटनास्थल पहुंच गये , फिर निशा श्रीवास एवं हिमांशु दोनो काजल को छोड़कर कार सहित वहां से भाग गये। तब सुपारी किलर अंकुश एवं कुलदीप द्वारा काजल को धारदार चाकू से मार कर उसका शव पत्थर खदान में फेंक दिया गया। पुलिस टीम द्वारा सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया , जिसमें आरोपियों द्वारा पूर्व में चले आ रहे वाद-विवाद एवं लड़ाई झगड़ा के कारण मृतिका की सुपारी किलर के माध्यम से हत्या करवाना स्वीकार किया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा 10,50,000 रूपये नगदी , एक आर्टिका कार , एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं धारदार चाकू बरामद किया गया है। प्रकरण में सभी पांच आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने आज विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण विवेचना में है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम – 

तपस्या किन्नर उर्फ मोहम्मद इमरान भोईर उम्र 36 वर्ष निवासी किन्नर भवन जोरा थाना खम्हारडीह रायपुर जिला रायपुर , निशा श्रीवास किन्नर उम्र 51 वर्ष निवासी धरमपुरा सरकारी स्कूल तालाब अमर पैलेस के पास रायपुर जिला रायपुर , हिमांशु बंजारे उम्र 28 वर्ष निवासी मंदिरहसौद कुरुद जिला रायपुर , कुलदीप कुमार कुरील उम्र 29 वर्ष निवासी राजा तालाब शिव मंदिर गली थाना सिविल लाइन रायपुर जिला रायपुर और अंकुश चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी शिव चौक रजातालाब रायपुर थाना सिविल लाइन रायपुर जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version