बालोद- जिले में तेंदुआ देर रात किसान बलराम गोटी के बाड़ी में घुस गया. तेंदुआ की मौजूदगी से गामीणों में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंंचकर रेस्क्यू करने में जुट गई है. तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए रायपुर से एक्सपर्ट्स की टीम और पिंजरे का इंजतार किया जा रहा है.
झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, राज्य में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित
जानकारी के मुताबिक, जंगल से निकलकर तेंदुआ रविवार देर रात गुरूर परिक्षेत्र के कंकालिन गांव पहुंचा और एक किसान बलराम गोटी की बाड़ी में घुस गया. किसान मुर्गी पालन करता था. आशंका है कि तेंदुआ मुर्गियों के शिकार में यहां पहुंचा, लेकिन बाड़ी में लगे तार में फंसा गया. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों को दूरी बनाए रखने की हिदायत दे रही है. फिलहाल रायपुर की एक्सपर्ट टीम और पिंजरे का इंतजार है. इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुआ को सुरक्षित रेसक्यू कर महफूज स्थान में छोड़ेगी.
There is no ads to display, Please add some


