गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने बुधवार को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Anti Naxal Campaign : सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों-नक्सलियों की भीषण मुठभेड़, कई नक्सली ढेर; भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

इस दौरान गफ्फू मेमन ने कहा कि नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना पार्टी संगठन की दूरदर्शी सोच और कुशल रणनीतिक का परिचायक है। उन्होंने कहा भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने ऐसे नेता को शीर्ष जिम्मेदारी सौंपी है, जो युवा होने के साथ-साथ संगठन की जमीनी हकीकत को भली-भांति समझते हैं। वे  कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने में विश्वास रखते हैं। मेमन ने कहा कि नितिन नबीन जी ने अपने राजनीतिक और संगठनात्मक कौशल का परिचय पहले छत्तीसगढ़ में दिया, जहां प्रभारी रहते हुए उन्होंने संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की। जिससे राज्य की सत्ता में भाजपा की ऐतिहासिक वापसी हुई। इसके बाद बिहार में भी उनके कुशल रणनीति के चलते भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, यह उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता, चुनावी प्रबंधन और संगठनात्मक पकड़ को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जी का व्यक्तित्व सरल, सुलभ और डाउन-टू-अर्थ है। वे सत्ता या पद से नहीं, बल्कि सेवा और संगठन भाव से कार्य करते हैं। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे संगठन की हर कड़ी चाहे वह बूथ स्तर का कार्यकर्ता हो या वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी को समान सम्मान देते हैं और सबको साथ लेकर आगे बढ़ते हैं।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रभारी रहते हुए नितिन नबीन जी का मार्गदर्शन प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को निरंतर मिलता रहा। स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नगर विकास से जुड़े कई विषयों, संगठनात्मक कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर नितिन नबीन जी से चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। चाहे नगर पालिका से संबंधित समस्याएं हों, गरियाबंद जिले के संगठनात्मक कार्यक्रम हों या प्रदेश के किसी भी हिस्से में भाजपा कार्यकर्ताओं को सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में नितिन नबीन जी हमेशा पूरी प्रतिबद्धता, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहे और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

Baloda Bazar Plant Blast : बकुलाही के स्पंज आयरन प्लांट में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने कहा कि नितिन नबीन जी का नेतृत्व संगठनात्मक दृष्टि से काफी सशक्त है। उनके नेतृत्व में भाजपा वैचारिक और संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से देशभर में पार्टी को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया आत्मविश्वास मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version