सुनील कुमार अग्रवाल
पिथोरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम तिलंजनपुर, खंड भगत देवरी, प्रखंड पिथौरा, जिला महासमुंद में स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, धार्मिक जागरूकता और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से दिया गया।
कार्यक्रम में खंड अध्यक्ष गोकुलानंद प्रधान एवं जिला सत्संग प्रमुख गणेश राम साहू ने स्थापना दिवस एवं जन्मोत्सव के उद्देश्य और महत्व पर उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी। जिला सत्संग प्रमुख गणेश राम साहू ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में जागरूकता के साथ-साथ आपसी भाईचारा और एकजुटता को मजबूत किया जा सकता है।
👉 जरूर पढ़ें : चार भाइयों से शुरू हुई कहानी, नवाखानी पर फिर दिखी परिवार की वह तस्वीर जो रिश्तों को जोड़ती है
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ने के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जागृत करते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से सनातन संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
एकजुटता का लिया संकल्प
समारोह के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने संगठन के उद्देश्यों तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
👉 जरूर पढ़ें : झाड़ियों से आई दहाड़… और तड़पती रह गई गाय! मधोता जंगल में फिर बाघ का हमला
आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सहभागिता निभाते हुए समारोह को सफल बनाया।
इस अवसर पर नरेश कुमार पंडा, मुकुत राम चौहान, भागवताचार्य पंडित देवराज मिश्रा, आनंद पंडा, घनश्याम यादव, नित्यानंद प्रधान, गजानंद पटेल, मोहित राम पंडा, सरपंच कमल बरिहा, उसत राम चौधरी, जागेश्वर नायक, मनोज मिश्रा, ललित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
