30 वर्ष से अधिक आयु के संदिग्ध मरीजों की होगी विशेषज्ञ जांच, महिलाओं के लिए मेमोग्राफी एवं पैप स्मीयर सुविधा भी उपलब्ध

 

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ तथा बालको मेडिकल सेंटर रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला चिकित्सालय गरियाबंद में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष स्वास्थ्य शिविर 18 मई 2026, सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला अस्पताल गरियाबंद में आयोजित होगा।

कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय गरियाबंद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिविर में कैंसर से संबंधित संभावित एवं संदिग्ध मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। विशेष रूप से 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को शिविर में पहुंचकर जांच कराने की सलाह दी गई है, ताकि बीमारी की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर समय पर उपचार शुरू किया जा सके।

पामगढ़ में लाठी से पीटकर अधेड़ की हत्या, आरोपी फरार

शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्तन कैंसर की जांच हेतु मेमोग्राफी जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं गर्भाशय कैंसर की जांच के लिए पैप स्मीयर टेस्ट भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि महिलाओं में बढ़ते कैंसर के मामलों को देखते हुए यह जांच अत्यंत महत्वपूर्ण है और समय रहते जांच कराने से गंभीर खतरे को कम किया जा सकता है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कैंसर के प्रारंभिक लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

पांच हैंडपंप सूखे, पानी टंकी भी हुई खाली — भीषण जलसंकट से कराह उठा विजयपुर, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस नि:शुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ लें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी कैंसर जांच के प्रति जागरूक करें। विभाग का मानना है कि जागरूकता और समय पर जांच ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version