Gold Theft रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र में धनतेरस के दिन एक ज्वेलरी दुकान से करीब ढाई लाख रुपए कीमत के दो सोने के हार चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
Maoist Nationwide shutdown: नक्सल प्रभावित राज्यों में बढ़ेगी सुरक्षा, माओवादियों का देशव्यापी बंद
जानकारी के अनुसार, घटना 18 अक्टूबर की है जब नवकार ज्वेलर्स में भारी भीड़ थी। इसी दौरान एक महिला और एक युवक दुकान में आए। महिला ने चालाकी से स्टाफ का ध्यान भटकाया और गहनों के डिब्बे से 23 ग्राम के दो सोने के हार चुराकर अपने साथी युवक को थमा दिए।
दिनभर की भीड़ के कारण किसी को चोरी का पता नहीं चला। जब रात को दुकान का स्टॉक मिलान किया गया तो दो हार गायब पाए गए। सीसीटीवी फुटेज में महिला चोरी करते हुए स्पष्ट दिख रही है।
पंजाब के पूर्व DGP पर बेटे की हत्या की FIR:मंत्री रहीं मां पर भी केस
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला और उसके साथी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
