गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। धान खरीदी के संबंध में किसानों के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान शासन द्वारा एग्रीस्टेक पोर्टल में किया गया है। जिसके तहत एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत एक से अधिक खसरे वाले ऐसे किसान जिनके सभी खसरों में से कुछ खसरे पोर्टल में उनके एग्रीस्टेक आईडी में प्रदर्शित नहीं हो रहे है या लिंक होना शेश रह गए हैं, ऐसे खसरों की पहचान कर समितिवार सूची बनाई गई है, तथा उसे समितियों के बाहर चस्पा किया गया है। किसानों से आग्रह किया जाता है कि वे समितियों में जाकर अपने छुटे हुए खसरों का मिलान कर उसे पोर्टल में लिंक करवा सकते हैं। इसके लिए किसान समितियों के किसान सहायता केन्द्र में सुबह 09 से 05 तक समितियों में जाकर वहां के आपरेटर अथ्वा ग्रामीण कृशि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some

