रायपुर। राज्य जीएसटी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी फर्मों के जरिये करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क (GAINS) तथा जीएसटी प्राइम पोर्टल की मदद से इस नेटवर्क का पता लगाया।

Sarva Pitru Amavasya 2025 : पितृ मोक्ष के लिए विशेष दिन, जानिए महत्व और रीति

इस सिंडिकेट का सरगना मोहम्मद फरहान सोरठिया है, जो खुद को जीएसटी कर सलाहकार बताता था। वह फर्जी फर्मों के माध्यम से बोगस इनवॉइस जारी करता था और टैक्स क्रेडिट के रूप में भारी राशि की हेराफेरी कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरहान और उसके साथियों ने कई गैर-मौजूद फर्मों के नाम पर रजिस्ट्रेशन करवाए और उनके जरिए फर्जी लेन-देन दर्शाए। इन बोगस बिलों के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दावा किया जा रहा था, जिससे सरकार को हर माह करोड़ों का नुकसान हो रहा था।

जीएसटी विभाग ने छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज, कम्प्यूटर, और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया गया है कि यह सिंडिकेट अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक का कर अपवंचन कर चुका है।

फरहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि इसमें कई और नाम उजागर हो सकते हैं और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

राज्य जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और टेक्नोलॉजी की मदद से ऐसे अपराधों पर लगाम लगाई जाएगी।

यह कार्रवाई राज्य के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है और जीएसटी प्रणाली की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version