गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम बारूला में परंपरा के अनुसार शनिवार 20 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती एवं मढ़ाई मेला का भव्य आयोजन किया गया। जयंती और मढ़ाई मेला उत्सव का कार्यक्रम ग्राम पंचायत बारूला के प्रथम नागरिक सरपंच सुकदेव साहू के मुख्य आतिथ्य, सतनामी समाज के अध्यक्ष राम प्रसाद बंजारे की अध्यक्षता तथा जनपद पंचायत सदस्य रूखमणी खेमराज सिन्हा, उपसरपंच उत्तम कुमार सोनवानी, पंचायत सचिव गोपेश सेन एवं ग्राम पटेल लालजी पराणा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुकदेव साहू ने कहा कि मनखे-मनखे एक समान अर्थात धरती पर सभी मनुष्य समान हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं है। जनपद पंचायत सदस्य मान. रूखमणी खेमराज सिन्हा ने कहा कि हम सभी को गुरु घासीदास जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम प्रसाद बंजारे ने कहा कि सतनाम पंथ के सभी नियमों का पालन हमें अपने दैनिक जीवन में करना चाहिए।इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य मान. रूखमणी खेमराज सिन्हा ने सहड़ा देव चैक में गुरु घासीदास जी के जैतखाम को गिरौदपुरी की तर्ज पर स्वरूप प्रदान करने हेतु ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की, जिसका ग्रामीणों ने तालियों से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पंथी नृत्य से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरु घासीदास जयंती एवं मढ़ाई मेला उत्सव में ग्राम के सभी वार्ड पंच, वरिष्ठ नागरिक रामबाई साहू (पूर्व सरपंच), कमलेश साहू, ग्रामीण सचिव चन्दू साहू, इदरमन साहू, भुनेश साहू, सुनील निर्मलकर, गैंदू बंजारे, शेष नारायण गुप्ता, होरीलाल साहू, बिसहत पारधी, आशाराम साहू, सालिक साहू, सुखराम साहू, दीपक साहू, रामप्रवेश बंजारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मांग पत्र भी सौंपा गया, जिसमें सरपंच सुकदेव राम साहू, उपसरपंच उत्तम सोनवानी, सतनामी समाज अध्यक्ष राम प्रसाद बंजारे, ग्राम पटेल लालजी पराणा, गैंद राम टंडन, मनोहर जांगड़े सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेश के साथ हुआ।
