Hanuman Ji : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब जीवन में बिना कारण परेशानियां बढ़ने लगती हैं, काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं और मन अशांत रहने लगता है, तो इसे देवी-देवताओं की अप्रसन्नता से जोड़कर देखा जाता है। विशेष रूप से भगवान हनुमान को संकटमोचन कहा जाता है, जो अपने भक्तों के कष्ट तुरंत हर लेते हैं। लेकिन अगर बजरंगबली नाराज हो जाएं, तो जीवन में कई तरह के संकेत दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं वे संकेत और उन्हें दूर करने के उपाय।

Amlidih Viral Video : अमलीडीह इलाके में नशा करते युवाओं का वीडियो वायरल, कई संदिग्ध पुलिस हिरासत में

ये संकेत बताते हैं कि हनुमान जी नाराज हैं

धार्मिक ग्रंथों और मान्यताओं के अनुसार यदि व्यक्ति को बार-बार डरावने सपने आएं, मन में नकारात्मक विचार बढ़ जाएं और आत्मविश्वास कमजोर हो जाए, तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता। बिना किसी स्पष्ट कारण के धन हानि होना, नौकरी या व्यापार में लगातार रुकावटें आना और मेहनत के बावजूद सफलता न मिलना भी बजरंगबली की नाराजगी का संकेत हो सकता है।

इसके अलावा यदि घर में आए दिन कलह होती रहे, स्वास्थ्य बार-बार खराब हो, खासकर नसों, मांसपेशियों या रक्त से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगें, तो इसे भी धार्मिक दृष्टि से हनुमान जी की कृपा में कमी माना जाता है। कई बार व्यक्ति पूजा-पाठ में मन न लगना या भगवान का नाम लेने से भी दूरी महसूस करता है।

मंगलवार और शनिवार का महत्व

हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार और शनिवार विशेष माने जाते हैं। इन दिनों यदि पूजा में लापरवाही हो, व्रत या नियमों का पालन न किया जाए, या जानबूझकर किसी का अपमान किया जाए, तो इसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है। मान्यता है कि हनुमान जी अनुशासन, ब्रह्मचर्य और सेवा से प्रसन्न होते हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version