रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से फर्जीवाड़े का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ACB और EOW जैसी संवेदनशील एजेंसियों का फर्जी अधिकारी बनकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी हसन आबिदी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुद को जांच एजेंसियों का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देता था और मोटी रकम वसूलता था। यह कार्रवाई टिकरापारा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने की है।

CG: गरियाबंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग जगहों से 95 लीटर अवैध ताड़ी के साथ दो तस्कर धराए, तेलंगाना-ओडिशा से जुड़े हैं तार

आरोपी की पहचान संजय नगर निवासी हसन आबिदी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ महिला पटवारी के पति राजेश सोनी ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि हसन ने बीते एक वर्ष में किश्तों में एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। आरोपी बार-बार पैसों की मांग करता और धमकी देता था कि अगर रकम नहीं दी गई, तो वह झूठे दस्तावेजों के जरिए ACB में शिकायत कर गिरफ्तारी करवा देगा।

पत्नी के गहने बेचकर आरोपी को दिए पैसे

राजेश ने पुलिस को बताया कि आरोपी की धमकियों से डरकर उसने कर्ज लेकर, यहां तक कि पत्नी के गहने बेचकर भी हसन को पैसे दिए। लगातार बढ़ते दबाव और मानसिक उत्पीड़न के चलते वह पूरी तरह टूट चुका था, जिसके बाद आखिरकार उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।

CG: गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त अभियान: थाना प्रभारी फ़ैज़ुल होदा साह की अगुवाई में 1 महीने में 20 से अधिक कार्यवाही, ग्रामीणों में बढ़ा भरोसा

जमीन कारोबारियों को करता था टारगेट

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हसन आबिदी विशेष रूप से जमीन कारोबारियों और प्रॉपर्टी डीलर्स को निशाना बनाता था। वह उनकी संपत्ति को विवादित बताकर झूठे केस की धमकी देता और ACB/EOW का डर दिखाकर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस को संदेह है कि उसके जाल में कई और लोग भी फंसे हो सकते हैं।

रसूखदार दिखने नेताओं के साथ पोस्ट करता था फोटो

मामले में यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपी पिछले पांच वर्षों से ठगी और अवैध वसूली में सक्रिय था। खुद को रसूखदार दिखाने के लिए वह कई बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डालता था, जिससे उसका प्रभाव और डर बना रहे। इसी वजह से अधिकतर लोग उसके खिलाफ खुलकर शिकायत नहीं कर पा रहे थे। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और इस पूरे मामले का खुलासा जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकती है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version