स्कूली बच्चों के लिए निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, राष्ट्रीय एकता, साइबर जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्कूली विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को सरदार पटेल के आदर्शों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही बच्चों में सामाजिक उत्तरदायित्व, देशभक्ति, कानून के प्रति सम्मान और जनजागरूकता की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत थाना गरियाबंद क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, थाना राजिम क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरसाबांधा, थाना फिंगेश्वर क्षेत्र के रानी श्याम कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर तथा प्राथमिक शाला लालपुर में प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संबंधित थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

संलग्नीकरण बंद… लेकिन व्यवस्था नहीं! पहले शिक्षक को बनाया प्रभारी ABEO, अब दूसरे स्कूल में ‘अस्थायी पदस्थापना’ का आदेश

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा नागरिक जिम्मेदारियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने “जल है तो कल है”, जल संरक्षण, वन एवं पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति बचाने के संदेश को रंगों के माध्यम से बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपने चित्रों और लेखों के माध्यम से समाज को जागरूक करने वाले प्रभावशाली संदेश दिए। निर्णायकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें पुरस्कार प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ा।

रथयात्रा के दौरान मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, 9 से अधिक लोग दबे, बड़ा हादसा टला

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही मजबूत और जागरूक भारत का निर्माण किया जा सकता है। साथ ही बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया।

गरियाबंद पुलिस की इस पहल की विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय मूल्यों का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस विभाग ने भविष्य में भी जनजागरूकता एवं समाजहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का भरोसा दिलाया।

 

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version