Lawrence Bishnoi , रायपुर। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मयंक सिंह, देशभर में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बचपन का दोस्त है। छत्तीसगढ़ पुलिस अब उसे जल्द ही रायपुर लाने की तैयारी में जुट गई है। 24 दिसंबर को मयंक सिंह को रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके लिए अदालत ने उसके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया है।

Chhattisgarh Weather : उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित

मयंक सिंह इस समय झारखंड की जेल में बंद है, जहां उसके खिलाफ दर्ज कई गंभीर मामलों के चलते वह न्यायिक हिरासत में रखा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह कुख्यात अमन साव गैंग का सक्रिय सदस्य है और झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी उसके खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, मयंक सिंह पर रायपुर के एक बड़े कारोबारी और पीआर ग्रुप के कार्यालय पर गोली चलवाने का गंभीर आरोप है। इस फायरिंग की घटना के बाद से ही वह पुलिस के रडार पर था। जांच के दौरान उसके झारखंड में छिपे होने और वहां से अपराध संचालन की जानकारी सामने आई थी।

सूत्र बताते हैं कि मयंक सिंह का नाम कई संगठित अपराधों, रंगदारी वसूली और फायरिंग की घटनाओं में सामने आ चुका है। लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग से उसके कथित संबंधों के चलते इस मामले को और भी संवेदनशील माना जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि मयंक सिंह अंतरराज्यीय गैंग नेटवर्क के जरिए छत्तीसगढ़ में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

छत्तीसगढ़ पुलिस की विशेष टीम उसे रायपुर लाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मयंक सिंह से पूछताछ के बाद रायपुर फायरिंग कांड समेत कई अन्य मामलों में बड़े खुलासे हो सकते हैं। साथ ही, उसके नेटवर्क, मददगारों और फंडिंग से जुड़े लोगों पर भी शिकंजा कसने की योजना बनाई गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version