बीजापुर। जिले से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को बंधक बना लिया है। घटना स्थल से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, ठेकेदार इम्तियाज़ अली और उनकी टीम इलाके में सड़क निर्माण का कार्य कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों का सशस्त्र दस्ता मौके पर पहुंचा और सभी को धमकाते हुए ठेकेदार को जबरन अपने साथ जंगल की ओर ले गया।

BIG NEWS : महासमुंद में किसान ने टोकन विवाद के चलते काटा गला, हालत गंभीर

सहयोगी किसी तरह बचकर पहुंचा कैंप

ठेकेदार के साथ काम कर रहे एक सहयोगी ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वह सीधे इरापल्ली के मेटागुड़म कैंप पहुंचा और सुरक्षा बलों को पूरी घटना की जानकारी दी। सहयोगी के अनुसार, नक्सलियों ने ठेकेदार इम्तियाज़ अली के साथ मारपीट भी की और उन्हें जंगल की ओर ले जाकर बंधक बना लिया।

सुरक्षा बल अलर्ट, सर्च ऑपरेशन शुरू होने की संभावना

सूचना मिलते ही सुरक्षा बल अलर्ट हो गए हैं। जंगल क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियों को देखते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किए जाने की संभावना है। फिलहाल ठेकेदार की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version