गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर से बड़ी खबर: क्षेत्र की रेत खदानों में एक बार फिर रेत माफियाओं का राज कायम हो गया है। सरकार द्वारा 15 अक्टूबर तक सभी रेत खदानों को बंद रखने के आदेश के बावजूद, फिंगेश्वर के आसपास बिरोड़ा रेत खदान सहित अन्य खदानों में दिन-रात धड़ल्ले से अवैध उत्खनन और परिवहन जारी है।

चैन माउंटिंग मशीन से नदी का सीना छलनी

ग्रामीणों ने बताया कि खदानों में 24 घंटे चैन माउंटिंग मशीनें लगी हुई हैं, जो नदी की रेत को तेज़ी से निकाल रही हैं। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में हाईवा ट्रक भर-भर कर रेत का परिवहन कर रहे हैं। आलम यह है कि फिंगेश्वर-राजिम-रायपुर मुख्य मार्ग पर हर समय हाईवा की लंबी कतार दौड़ती नज़र आती है।

CG – शालाओं को नवाचार का केन्द्र बनाने की पहल : छुरा में विकासखंड स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों में दिखी वैज्ञानिक जिज्ञासा https://gangaprakash.com/the-initiative-to-make-cg-schools-the-center-of-innovation-the-scientific-curiosity-seen-in-the-development-block-level-quiz-competition-in-the-development-block-level/

करोड़ों की सड़कों का बुरा हाल

इन भारी वाहनों से जहां करोड़ों रुपए खर्च कर बनी सड़कें तेज़ी से टूट रही हैं, वहीं आम लोगों का आवागमन भी बेहद खतरनाक और जोखिमभरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज़ रफ्तार हाईवा दिनदहाड़े थाना और प्रशासनिक दफ्तरों के सामने से बेधड़क निकल जाते हैं, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की आंख नहीं खुलती।

कार्रवाई के बाद भी क्यों बेखौफ हैं माफिया?

बिरोड़ा खदान में हाल ही में लगातार दो बार बड़ी कार्रवाई की गई थी। लेकिन उसके बाद से ही माफियाओं के हौसले और भी बुलंद हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की आर्थिक पिपासा और जनप्रतिनिधियों के मौन संरक्षण के बिना इतने बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन मुमकिन ही नहीं है।

जिम्मेदार अधिकारी unreachable!

ग्रामीणों ने बताया कि इस मुद्दे पर जानकारी लेने के लिए खनिज अधिकारी रोहित साहू को 5 से 6 बार फोन किया गया, लेकिन हमेशा की तरह उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे साफ़ हो जाता है कि बिना अधिकारियों की सहमति के यह गोरखधंधा चल ही नहीं सकता।

CG: जिला एवं अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद में नेशनल लोक अदालत का हुआ भव्य आयोजन https://gangaprakash.com/a-grand-event-of-national-lok-adalat-was-held-in-cg-district-and-additional-sessions-court-gariaband/

ग्रामीणों की सख्त मांग

गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि बिरोड़ा खदान सहित सभी अवैध खदानों को तत्काल बंद कराया जाए और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए जो जनता की शिकायतें सुनने से बचते हैं और माफियाओं को संरक्षण देते हैं।

प्रश्न यही है कि जब सरकार ने रेत खदानें बंद कर रखी हैं, तो रोज़ सैकड़ों हाईवा गाड़ियां किसकी अनुमति से निकल रही हैं? क्या कानून सिर्फ कागज़ों पर है और ज़मीन पर माफियाओं का राज?


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version