प्रधानमंत्री के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता अभियान पर भी हुई चर्चा

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। ग्राम हरदी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लेखराम साहू के निवास पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, भाजपा आईटी सेल संभाग प्रभारी सागर मयाणी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लेखराम साहू तथा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के सामूहिक श्रवण के बाद विधायक रोहित साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के सामने जनभागीदारी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को रखते हैं। इस बार नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान, महिला सशक्तिकरण, मिशन शक्तिसैट और स्वच्छता जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

मुक्तिधाम में भी चोरों की नजर! आधी रात ताला तोड़कर 500 फीट केबल पार, एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विधायक साहू ने कहा कि देश के युवाओं की ऊर्जा को नशे से दूर रखते हुए शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की जरूरत है। नशामुक्त और ऊर्जावान युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा और अवसर उपलब्ध कराना समाज और सरकार दोनों की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं। वहीं मिशन शक्तिसैट के माध्यम से 108 देशों की 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट तकनीक और इनोवेशन से जुड़ने का अवसर मिलना बेटियों की प्रतिभा और बढ़ते आत्मविश्वास का उदाहरण है।

विधायक ने स्वच्छता अभियान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी का विषय बनी है। जब नागरिक स्वच्छता को अपनी आदत और जिम्मेदारी मानते हैं, तब गांवों और शहरों की तस्वीर में सकारात्मक बदलाव आता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को होरा का सलाम, मेजर ध्यानचंद को किया नमन

जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक बदलावों और आम नागरिकों के प्रयासों को सामने लाते हैं। इससे समाज और राष्ट्रहित में काम करने वाले लोगों को नई प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भी जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर गरियाबंद मंडल महामंत्री प्रह्लाद ठाकुर, उमेश सिंह, प्रतीक तिवारी, प्रतीक सिंह, संजू साहू, तरुण ठाकुर, ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच मिथलेश ध्रुव, भागवत ध्रुव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version