भूरसुण्डी में शिक्षिका रश्मि नेताम ने कराया न्योता भोज; बोलीं— मेरी बेटी सफल डॉक्टर बने, यही सबसे बड़ा सपना, आप सभी का आशीर्वाद उसके साथ बना रहे

भूरसुण्डी/बस्तर (गंगा प्रकाश)। एक मां की खुशी उस समय भावुक हो उठी, जब उसकी बेटी ने एमबीबीएस की पढ़ाई का पहला वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया। इस खुशी को समाज और विद्यालय के बच्चों के साथ साझा करने के लिए विकासखंड बस्तर के ग्राम पंचायत भाटपाल के आश्रित ग्राम भूरसुण्डी स्थित माध्यमिक शाला में प्रेरणादायी न्योता भोज का आयोजन किया गया।

माध्यमिक शाला भूरसुण्डी की शिक्षिका श्रीमती रश्मि नेताम ने अपनी एकमात्र पुत्री श्रुति नेताम के एमबीबीएस प्रथम वर्ष उत्तीर्ण होने की खुशी में माध्यमिक शाला भूरसुण्डी एवं प्राथमिक शाला महुगुड़ा के छात्र-छात्राओं को स्नेहपूर्वक भोज कराया।

शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर बोला हमला, रातभर चला हंगामा; सुबह महिला समेत 6 गिरफ्तार

रश्मि नेताम ने बताया कि बेटी को डॉक्टर बनाने के सपने के लिए उसे घर से दूर भेजना आसान नहीं था। उसकी याद हर दिन आती थी, लेकिन पहले वर्ष की सफलता ने उस विरह को गर्व में बदल दिया। इसी खुशी को उन्होंने विद्यालय के बच्चों के साथ साझा करने का निर्णय लिया।

न्योता भोज में बच्चों को अपने हाथों से खीर, पूड़ी, पनीर, छोले की सब्जी और मिष्ठान परोसा गया। बच्चों के बीच भोजन परोसते समय श्रीमती नेताम भावुक हो गईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा मेरी बेटी अपनी पढ़ाई पूरी कर एक सफल और संवेदनशील डॉक्टर बने, यही मेरी सबसे बड़ी इच्छा है। आप सभी का आशीर्वाद उसके साथ बना रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव सड़क हादसे में घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी

इस अवसर पर ग्राम पंचायत भाटपाल के सरपंच अमृत कश्यप, शाला प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंगला नाग, संस्था प्रभारी शैलेन्द्र तिवारी, शिक्षिका रश्मि नेताम, हेमलता कश्यप, भूतेश्वर पाण्डेय, लोकेश रावटे, चमरूराम बघेल, सतीश श्रीवास्तव, रसोइया सुलोचना यादव, खुजीबाई, देवकी कश्यप, अर्जुन बघेल, सफाई कर्मचारी अमरीला कश्यप, जागेश्वर नाग सहित विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यह आयोजन केवल एक न्योता भोज नहीं, बल्कि एक मां के स्नेह, बेटी के संघर्ष और शिक्षा के प्रति अटूट विश्वास का भावनात्मक उत्सव बन गया। उपस्थित सभी लोगों ने श्रुति नेताम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनके सपनों का सम्मान करने वाली ऐसी पहल पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version