Naxalite Gun Factory जगदलपुर/मलकानगिरी | 15 अक्टूबर 2025| नक्सल विरोधी अभियान के तहत ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्रों में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मलकानगिरी जिले के कालीमेला थाना क्षेत्र के धूमल और चिलकलामुडी रिजर्व फॉरेस्ट में जवानों ने नक्सलियों की एक गुप्त बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

crop survey जिले के 744 गांवों में डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य पूर्ण

हथियारों का जखीरा बरामद

ऑपरेशन के दौरान डीवीएफ (District Voluntary Force) और सुरक्षा बलों ने मौके से कई अर्धनिर्मित बंदूकें, हथियार मरम्मत के उपकरण और निर्माण सामग्री जब्त की। इसके साथ ही तीन बारूदी सुरंगें (वजन 1 से 3 किलोग्राम तक), पांच डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, वेल्डिंग मशीन, जनरेटर, और वेल्डिंग रॉड जैसे उपकरण भी बरामद किए गए।

illegal liquor seizureगरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही: जंगल रास्ते से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब ले जा रहा था युवक, दबोचा गया मौके पर

पुलिस के अनुसार, यह स्थान नक्सलियों के हथियार निर्माण और मरम्मत का महत्वपूर्ण ठिकाना था। बरामद विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि शेष सामग्री को जब्त कर जिला पुलिस कार्यालय में प्रदर्शित किया गया।

नक्सल नेटवर्क को झटका

मलकानगिरी पुलिस ने इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क पर बड़ा प्रहार बताया है। अधिकारियों का कहना है कि जिस फैक्ट्री का खुलासा हुआ है, वह नक्सलियों के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट का मुख्य केंद्र रही होगी। इस तरह की बंदूक फैक्ट्रियां नक्सली गतिविधियों को लंबे समय तक बनाए रखने में सहायक होती हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version