NDPS Act , रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमलीडीह स्थित मारुति रेसिडेंसी में बुधवार को एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

NDPS Act : NDPS केस में पुलिस कार्रवाई से टूटा परिवार, 18 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या

NDPS Act

मृत युवती की पहचान अमीना पटेल (18 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमीना ने यह आत्मघाती कदम उस समय उठाया जब पुलिस NDPS एक्ट के एक मामले में उसके पिता से जुड़ी जांच के सिलसिले में उसकी मां को पूछताछ के लिए थाना ले गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की इस कार्रवाई से अमीना गहरे मानसिक तनाव में चली गई थी।

NDPS Act

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब डेढ़ से पौने दो बजे के बीच अमीना ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां अमीना फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

NDPS Act

सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद पूरे रिहायशी परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा मां को अचानक पूछताछ के लिए उठाया जाना अमीना के लिए बड़ा मानसिक आघात था। परिवार का कहना है कि अमीना बेहद संवेदनशील थी और मां को पुलिस द्वारा ले जाने की घटना से वह बुरी तरह घबरा गई थी। परिजनों ने पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना और लापरवाही का भी आरोप लगाया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version