Negligence of a quack doctor बिलासपुर, 7 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के बाद 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना सरगांव थाना क्षेत्र के धरदई गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान युग यादव के रूप में हुई है।

Liquor Scam :कोर्ट में कड़ी सुरक्षा: शराब घोटाला के आरोपी चैतन्य बघेल को जेल से कोर्ट परिसर तक लाया गया।

परिजनों ने बताया कि युग कुछ दिनों से बुखार और सर्दी से पीड़ित था। वह हाल ही में मनेन्द्रगढ़ में अपनी नानी के घर गया हुआ था, वहीं उसकी तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया गया। डॉक्टर ने बिना उचित जांच के बच्चे को इंजेक्शन दे दिया, जिसके बाद उसकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई।

गरियाबंद में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : नेशनल हाइवे किनारे अवैध कॉम्प्लेक्स जमींदोज, 22 दुकानें ध्वस्त

इलाज के नाम पर लापरवाही

युग की तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे पहले सरगांव और फिर सोमवार सुबह बिलासपुर के सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजन बोले – इलाज नहीं, हत्या है ये!

शोक में डूबे परिजनों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने उनके बच्चे की जान ले ली। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version