गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम पंचायत लचकेरा में मितानिन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में गांव के जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य मितानिन बहनों द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सम्मान और समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में सरपंच अरुण कुमार धु्रव, उपसरपंच उदेराम निषाद, सचिव रेवा राम ढीढी, डॉ. खेमीन साहू, डॉ. ज्योति साहू, पंचगण गुंजू यादव, नेहा सेन, कुमारी धु्रव, रुखमणी कन्नौज, तथा रोजगार सहायक वेदराम धु्रव की उपस्थिति रही। मितानिनों की मेहनत और सेवा भाव को सराहते हुए मंच पर नेमू शर्मा, सुशीला सिन्हा, अमरिका विश्वकर्मा, देवकुमारी साहू, अमृत साहू, ज्योति पटेल और निर्मला शर्मा को सम्मानित किया गया। गाँव में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में इनके सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मितानिन बहनें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं, जो गांव-गांव में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, स्वच्छता और उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं। उनकी निष्ठा ने ग्राम पंचायत को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त बनाया है। मितानिन दिवस के अवसर पर सभी सम्मानित मितानिनों ने आगे भी गांव को स्वस्थ और जागरूक बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
There is no ads to display, Please add some
