फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज का दिन कांग्रेस क कुप्राशसन एवं मनमाने ढंग से छ.ग. की जनता के गाढ़ी कमाई एवं परिश्रम को भ्रष्टाचार के नाम पर लूटने वाली कांग्रेस पार्टी के पतन एवं भाजपा शासन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में द्रुत गति से पूरा करने का शुरू करने का दिन है|3 दिसम्बर भाजपा के प्रदेश में 1 वर्ष पूरा करने पर भाजपा नेताओ ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि,

छत्तीसगढ़ के लिए आज 3 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक है। अत्याचार, अन्यायी और भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की जनता ने जनादेश दिया था और भारतीय जनता पार्टी को जनता ने ऐतिहासिक वोटों और सीटों के साथ जीत दिलाई थी। इस विश्वास के लिए छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प लिया था, चुनाव के समय प्रधानमंत्री मोदी ने जो गारंटी दी थी, उसे साढ़े 11 महीने में पूरा किया है। किसानों, माता-बहनों और युवाओं के हित का काम हो, सारे काम विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार कर रही है।

वरिष्ठ नेता भागवत हरित ने कहा कि, हमने का कहा था कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होगी तो छत्तीसगढ़ का दोगुना विकास होगा। अब केंद्र में मोदी जी की सरकार के सहयोग से राज्य की विष्णुदेव की सरकार तेजी से विकास कर रही है। छत्तीसगढ़ के गांवों और शहरों के विकास का काम पहले दिन से प्रारंभ हो गया है। प्रदेश में विष्णु का सुशासन चल रहा है। मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है।

कांग्रेस नेताओं द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित ने कहा कि, कांग्रेसियों की बुद्धि पर तरस आता है, जब भी ये चुनाव हारते है तो ईवीएमऔर चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान इसी ईवीएमपर प्रसन्नता व्यक्त की थी। वहीं जब हरियाणा विधानसभा चुनाव हारे तब ईवीएमपर दोष लगाया, आज जब महाराष्ट्र में बुरी तरह हारे तब फिर वही राग अलाप रहे हैं। कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके, क्यों जनता उन्हें नकार रही हैं। नीयत, नेतृत्व और काम पर विचार करे, आखिर जनता ने उन्हें हाशिए पर क्यों धकेला है।

भाजपा फिंगेश्वर मंडल क पूर्व अध्यक्ष पूनम यादव ने नगरीय निकायों में महापौर व अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव के फैसले पर कहा कि, जनता के अधिकार को जिन्होंने छीना था, महापौर और अध्यक्ष चुनने का, वो हमने जनता को फिर से वापस किया है। उन्हें अधिकार दिया है कि वे अपना महापौर चुने। जनता के साथ अन्याय कांग्रेस पार्टी ने किया है। मुझे उम्मीद है कि जनता इस अपमान का बदला जरूर लेंगी।
There is no ads to display, Please add some


