छुरा में भव्य आयोजन, समाज के उत्कृष्ट प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
छुरा/गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलार समाज जिला गरियाबंद द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जयंती का भव्य आयोजन छुरा के मिनी स्टेडियम में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात माताओं-बहनों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसका नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर युवाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू, विशिष्ट अतिथि युवराज सिन्हा (प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ कलार समाज) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध राम सिन्हा (जिलाध्यक्ष कलार समाज गरियाबंद) ने की।
विशेष अतिथियों में गौरीशंकर कश्यप (अध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद), मीरा ठाकुर (अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा), लोकेश्वरी निषाद (अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा) सहित समाज के अनेक प्रांतीय, जिला एवं परिक्षेत्र स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समाज के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात युवक-युवती सम्मेलन, समाज विकास पर परिचर्चा तथा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सिन्हा समाज भवन के लिए विधायक ने की 10 लाख की घोषणा
अपने संबोधन में विधायक रोहित साहू ने कहा— हर वर्ष सहस्त्रबाहु बली जयंती पर आप सभी के बीच उपस्थित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। समाज की माताओं, बहनों और भाइयों को मैं नमन करता हूँ। समाज ही हमारी पहचान है, समाज से बढ़कर कुछ नहीं।
इसी भावना के साथ उन्होंने सिन्हा समाज भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी निषाद से आग्रह किया कि छुरा के किसी प्रमुख चौक का नामकरण वीरांगना बहादुर कलारी माता के नाम पर किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ वीरता और संस्कृति से प्रेरणा ले सकें।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज रत्न हुए सम्मानित
इस अवसर पर समाज को गौरवांवित करने वाले विशिष्टजनों को शाल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया— योग व पर्यावरण – योगाचार्य मिथलेश सिन्हा, चिकित्सा – डॉ. मयंक सिन्हा,राजनीति व समाज सेवा – स्व. छन्नूलाल सिन्हा की धर्मपत्नी सजनी सिन्हा,खेल – खोमेश्वर सिन्हा,शैक्षणिक उत्कृष्टता – कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली हर्षिता सिन्हा,समाज सेवा – रामलाल सिन्हा, दीनूराम सिन्हा, नारद सिन्हा
समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में रिखीराम सिन्हा (महामंत्री), बिसंभर सिन्हा (कोषाध्यक्ष), प्रमिला सिन्हा (प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच), तेखन सिन्हा (प्रदेश महामंत्री युवा मंच), दीनूराम सिन्हा (संरक्षक), मुरलीधर सिन्हा (पूर्व जिलाध्यक्ष) सहित कई मंडलेश्वर एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संचालन व आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम का संचालन डायमंड सिन्हा (जिला मंत्री) एवं हेमंत सिन्हा (सचिव, छुरा परिक्षेत्र) ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में वंश गोपाल सिन्हा, मोहेन्द्र सिन्हा, पिलेश्वर सिन्हा, कुलेश्वर सिन्हा, गोरेलाल सिन्हा, देवेंद्र सिन्हा, हरिराम सिन्हा, अर्जुनधनजय सिन्हा, किशन सिन्हा, बालचंद सिन्हा, रोहित सिन्हा, ईश्वरलाल सिन्हा, परनिया सिन्हा सहित अनेक समाजसेवियों का योगदान रहा।
कार्यक्रम में जिलेभर से समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में सहभागिता निभाई।
There is no ads to display, Please add some


