गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को यह शपथ दिलाई गई कि वे एचआईवी/एड्स से पीड़ित किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करेंगे, ऐसे व्यक्तियों को सम्मान और समान अधिकार प्रदान करेंगे तथा समाज में व्याप्त गलत धारणाओं और अफवाहों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। स्वयंसेवकों ने एचआईवी/एड्स प्रभावित लोगों को सहायताए संवेदना और सहयोग देने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के भेदभावए अपमान या हिंसा को बढ़ावा नहीं देंगे और एक संवेदनशील व सहयोगी समाज के निर्माण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। उक्त जानकारी कार्यक्रम अधिकारी डा. देवादास बंजारे द्वारा प्रदान की गई।
There is no ads to display, Please add some


