छुरा/पाण्डुका (गंगा प्रकाश)। विश्व वेटलैंड (आद्रभूमि) दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र पाण्डुका अंतर्गत तौरेंगा जलाशय में आद्रभूमि संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता एवं अग्नि सुरक्षा विषयक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन मंडलाधिकारी गरियाबंद श्री ससिगानन्दन के आदेश तथा उप वन मंडलाधिकारी राजिम श्री विकास चंद्राकर के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी पाण्डुका के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत गरियाबंद की वन सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी, जनपद पंचायत के वन सभापति युवराज साहू, जनपद सदस्य महेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत तौरेंगा के सरपंच भूपेंद्र ध्रुव तथा उपसरपंच नागेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तौरेंगा, सांकारा और कुम्हरमरा ग्राम के ग्रामीणों, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

सूरत में सैफ अली खान का भारी विरोध’ ‘लव-जिहादी’ के नारों के साथ दिखाए काले झंडे, ISPL मैच के दौरान मचा बवाल

कार्यक्रम की शुरुआत आद्रभूमि संरक्षण एवं संवर्धन की सामूहिक शपथ के साथ की गई, जिसमें उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों और वन अमले ने जल स्रोतों और प्राकृतिक संपदा की रक्षा का संकल्प लिया। इसके पश्चात सभी ने मिलकर तौरेंगा जलाशय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान जलाशय क्षेत्र से प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाकर लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने आद्रभूमियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ये जलाशय न केवल भूजल स्तर को बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, जलवायु संतुलन और स्थानीय आजीविका के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। साथ ही गर्मी के मौसम में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों से सजग रहने तथा जंगलों में आग लगने की स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई।

Indus Water Treaty : भारत का ‘इंटरनेशनल’ दोटूक—अवैध अदालत के आदेश हमें मंजूर नहीं, पाकिस्तान की ‘कोर्ट-कोर्ट’ वाली चाल फेल

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगलों और जल स्रोतों की सुरक्षा केवल शासन या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को जलाशयों की स्वच्छता, वन संरक्षण और आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

https://youtu.be/TBToWecpvEU?si=QswGV3ti-1RYF44m

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने तौरेंगा जलाशय को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने तथा वनों को आग से बचाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्थानीय समुदाय में सकारात्मक संदेश और नई जागरूकता का संचार किया।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version